Skip to main content

Aao Bachchon Tumhe Dikhayen Lyrics in Hindi

Aao Bachchon Tumhen Dikhaein lyrics in Hindi from the movie Jagriti (1954) sung by Pradeep. This Patriotic song for children is written by Kavi Pradeep and music composed by Hemant Kumar

Aao Bachchon Tumhe Dikhayen Lyrics in Hindi

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है
बाट-बाट में हाट-हाट में यहाँ निराला ठाठ है
देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती हैं बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
ये है अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवारों पे
इसने सारा जीवन काटा बरछी तीर कटारों पे
ये प्रताप का वतन पला हैं आज़ादी के नारों पे
कूद पड़ी थी यहाँ हज़ारों पद्मिनियाँ अंगारों पे
बोल रही है कण कण से कुरबानी राजस्थान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
देखो मुल्क मराठों का यह यहाँ शिवाजी डोला था
मुग़लों की ताकत को जिसने तलवारों पे तोला था
हर पर्वत पे आग जली थी हर पत्थर एक शोला था
बोली हर-हर महादेव की बच्चा-बच्चा बोला था
शेर शिवाजी ने रखी थी लाज हमारी शान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
जलियाँवाला बाग ये देखो यही चली थी गोलियाँ
ये मत पूछो किसने खेली यहाँ खून की होलियाँ
एक तरफ़ बंदूकें दन दन एक तरफ़ थी टोलियाँ
मरनेवाले बोल रहे थे इन्कलाब की बोलियाँ
यहाँ लगा दी बहनों ने भी बाजी अपनी जान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम
ये देखो बंगाल यहाँ का हर चप्पा हरियाला है
यहाँ का बच्चा-बच्चा अपने देश पे मरनेवाला है
ढाला है इसको बिजली ने भूचालों ने पाला है
मुट्ठी में तूफ़ान बंधा है और प्राण में ज्वाला है
जन्मभूमि है यही हमारे वीर सुभाष महान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम, वंदे मातरम

Aao Bachchon Tumhe Dikhayen Lyrics in English

Aao bachcho tumhe dikhaye jhanki hindustan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram
Uttar mein rakhwali karta parvatraj virat hai
Dakshin mein charanon ko dhota sagar ka samrat hai
Jamuna ji ke tat ko dekho ganga ka ye ghaat hai
Baat-baat mein haat-haat mein yahan nirala thath hai
Dekho ye tasveerein apne gaurav ki abhimaan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram
Ye hain apna rajputana naaz ise talwaron pe
Isne saara jeevan kata barchhi teer kataaron pe
Ye pratap ka watan pala hain azadi ke naaron pe
Kud padi thi yahan hazaaron padminiyaan angaaron pe
Bol rahi hai kan kan se kurbani rajasthan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram
Dekho mulk marathon ka yeh yahan shivaji dola tha
Mughalon ki taakat ko jisne talwaron pe tola tha
Har parvat par aag lagi thi har patthar ek shola tha
Boli har-har mahadev ki bachcha-bachcha bola tha
Sher shivaji ne rakhi thi laaj humari shaan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram
Jaliya wala bag ye dekho yahi chali thi goliyaan
Ye mat puchho kisne kheli yahan khoon ki holiyaan
Ek taraf bandooke dan-dan ek taraf thi toliyaan
Marnewale bol rahe the inkalab ki boliyaan
Yahan laga di behnon ne bhi baazi apni jaan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram
Ye dekho bangal yahan ka har chappa hariyala hai
Yahan ka bachcha-bachcha apne desh pe marnewala hai
Dhaala hai isko bijli ne bhuchalon ne paala hai
Muththi mein toofaan bandha hai aur praan mein jwala hai
Janmabhumi hai yahi humare veer subhash mahan ki
Is mitti se tilak karo ye dharti hai balidan ki
Vande mataram, vande mataram
Vande mataram, vande mataram

Comments

Popular posts from this blog

ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा - Ae Mere Dost Laut Ke Aaja Lyrics

 जिंदगी अधूरी है,ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा गाना,ए मेरे दोस्त लोट के आजा song ae mere dost & film swarg song Lyrics aye mere dost & film swarg Movie/Album: स्वर्ग (1990) Music By: आनंद-मिलिंद Lyrics By: समीर Performed By: मुहम्मद अज़ीज़ ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा बिन तेरे ज़िन्दगी अधूरी है ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा बिन तेरे ज़िन्दगी अधूरी है आके तो देख मेरी हालत को को बिन तेरे हर ख़ुशी अधूरी है ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा बनके हमदर्द मेरा हमसाया तू मेरी ज़िन्दगी में आया था बनके हमदर्द मेरा हमसाया तू मेरी ज़िन्दगी में आया था प्यार अपनों से भी ज्यादा किया मुझे तूने लोग कहते है तू पराया था लोग कहते है तू पराया था ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा बिन तेरे ज़िन्दगी अधूरी है ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा मेरे दिल से यही दुआ निकले तू जहाँ भी रहे खुशहाल रहे मेरे दिल से यही दुआ निकले तू जहाँ भी रहे खुशहाल रहे भूल के भी न भुला पाव मै तुझे हमदम हर घडी बस तेरा ख्याल रहे हर घडी बस तेरा ख्याल रहे ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा बिन तेरे ज़िन्दगी अधूरी है ऐ मेरे दोस्त लोट के आजा याद आते...

Ye Rate Ye Mausam Nadi Ka Kinara Lyrics in Hindi Asha Bhonsle

 Ye Raate Ye Mausam Nadi Ka Kinara lyrics from the movie “Dilli Ka Thug (1958)”, sung by Kishor Kumar and Asha Bhosle. Lyrics penned by Shailendra. Music composed by Ravi. Starring Kishor Kumar, Nutan. Ye Rate Ye Mausam Nadi Ka Kinara Lyrics in Hindi ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा कहा दो दिलों ने के मिलकर कभी हम ना होंगे जुदा ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा ये क्या बात है, आज की चाँदनी में ये क्या बात है, आज की चाँदनी में के हम खो गये, प्यार की रागनी में ये बाहों में बाहें, ये बहकी निगाहें लो आने लगा जिंदगी का मज़ा ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा सितारों की महफ़िल ने कर के इशारा सितारों की महफ़िल ने कर के इशारा कहा अब तो सारा, जहां है तुम्हारा मोहब्बत जवां हो, खुला आसमां हो करे कोई दिल आरजू और क्या ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा कसम है तुम्हें, तुम अगर मुझ से रूठे कसम है तुम्हें, तुम अगर मुझ से रूठे रहे सांस जब तक ये बंधन ना टूटे तुम्हें दिल दिया है, ये वादा किया है सनम मैं तुम्हारी र...

Jubi Dubi Jubi Dubi Pampara (3 Idiots) Lyrics जूबी डूबी जूबी डूबी पम्पारा

फिल्म: 3 ईडियट्स (2009)  गायक: श्रेया घोषाल, सोनू निगम गीत: स्वानंद किरकिरे संगीत: शांतनु मोइत्रा गुनगुनाती है ये हवाएं, गुनगुनाता है गगन गा रहा है यह सारा आलम, जूबी डूबी परम्पम (जूबी डूबी जूबी डूबी पम्पारा जूबी डूबी परम्पम जूबी डूबी जूबी डूबी नाचे क्यूं पागल स्टुपिड माइंड) – (2) शाखों पे पत्ते गा रहे हैं, फूलों पे भंवरे गा रहे दीवानी किरणें गा रही हैं, यं पंछी गा रहे बगिया में दो फूलों की हो रही है गुफ्तगू जैसा फिल्मों में होता है हो रहा है हुबहू आयी आयी आयी… (जूबी डूबी जूबी डूबी पम्पारा जूबी डूबी परम्पम जूबी डूबी जूबी डूबी नाचे क्यूं पागल स्टुपिड माइंडन ) – (2 ) हां… रिमझिम रिमझिम रिमझिम सन सन सन सन हवा टिप टिप टिप टिप बुंदे गुर्राती बिजलियां भीगी भीगी साड़ी में यूं ठुमके लगाती तू जैसा फिल्मों में होता है हो रहा है हुबहू आयी आयी आयी… (जूबी डूबी जूबी डूबी पम्पारा जूबी डूबी परम्पम जूबी डूबी जूबी डूबी नाचे क्यूं पागल स्टुपिड माइंडन ) – (2 ) अम्बर का चांद जमीं पर इतराके गा रहा इक टिम टिम टूटा तारा इठलाके गा रहा हैं रातें अकेली तनहा मुझे छू ले आके तू ...